आठ श्रीसंघ ने किया तपस्वी का बहुमान
तपस्वीविमलादेवी स्व. झमकलाल खारीवाल ने 31 उपवास की तपस्या पूरी की। मंगलवार को खाचरौद रोड स्थित राजेंद्र सूरि जैन दादावाड़ी पर खारीवाल परिवार ने बहुमान समारोह किया। यहां आठ जैन श्रीसंघ ने तपस्वी का बहुमान किया। खारीवाल ने तपस्या साध्वी निधानकंवरश्रीजी की निश्रा में की। त्रिस्तुतिक जैन श्वेतांबर श्रीसंघ (आचार्य जयंतसेन सूरीश्वर अनुयायी) अध्यक्ष बाबूलाल तांतेड़, त्रिस्तुतिक जैन श्वेतांबर श्रीसंघ (आचार्य रवींद्र सूरीश्वर अनुयायी) अध्यक्ष ज्ञानचंद चौपड़ा, जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ श्रीसंघ अध्यक्ष हिम्मत धारीवाल, पीपली बाजार दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष पुखराज सेठी, नृसिंहपुरा दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष विजय कोठारी, वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ अध्यक्ष सुशील चपड़ोद, साधुमार्गी जैन जवाहर संघ अध्यक्ष अनिल पावेचा, हुक्मगच्छीय संघ अध्यक्ष अनिल पोखरना ने तपस्वी का बहुमान किया।
तपस्वी का बहुमान करते समाजजन।