- Hindi News
- शहर का कचरा गांव के पास नहीं डालने देंगे
शहर का कचरा गांव के पास नहीं डालने देंगे
भास्कर संवाददाता| जावरा-केरवासा
शहरका कचरा गांव के पास नहीं डालने देंगे। ये चेतावनी सादाखेड़ी, नागदी और नीमन के लोगों ने नपा को दी। उनका कहना है गांव के पास पूरे शहर का कचरा डालने से बदबू रहती है और बीमारी फैलने का डर है। मंत्री, कलेक्टर को भी पत्र लिखा है। हफ्तेभर में कचरा डालना बंद नहीं किया तो आंदोलन करेंगे।
2006 से सादाखेड़ी के 20.95 हेक्टेयर ट्रेंचिंग ग्राउंड में नपा शहर का कचरा डाल रही है। रोज शहर से 20 टन कचरा निकलता है। यहां से सादाखेड़ी तीन किमी, नीमन 2 किमी और नागदी 2 किमी दूर है। 100 मीटर की दूरी पर सादाखेड़ी प्राइमरी-मिडिल स्कूल है। दोनों गांवों के बाशिंदे कई बार ट्रेंचिंग ग्राउंड हटाने की मांग कर चुके हैं। इस बार ग्रामीणों ने केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गेहलोत, कलेक्टर नपाध्यक्ष जावरा को पत्र लिखा है। इसमें बताया नपा गांव के पास ट्रेंचिंग ग्राउंड में जावरा का पूरा कचरा और मरे हुए पशु फेंक रही है। बदबू से तीनों गांव के लोग परेशान हैं। यहां का कचरा गांव में रहा है। पॉलीथिन उड़कर खेतों में जा रही है। इससे जमीन बंजर होने का खतरा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि हफ्तेभर में गंदगी और मृत पशु डालना बंद नहीं किए तो ग्रामीण नपा की कचरा गाडिय़ां रोकेंगे और आंदोलन करेंगे।
दो स्कूलों के विद्यार्थी परेशान
ट्रेंचिंगग्राउंड से 100 मीटर दूर सादाखेड़ी मिडिल और हाई स्कूल है। हाई स्कूल में 78 और मिडिल में 116 विद्यार्थी हैं। गंदगी बदबू के कारण विद्यार्थियों का स्कूल में बैठना मुश्किल हो रहा है। पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मिडिल स्कूल प्रभारी प्रधानाध्यापक नारायणसिंह निनोर हाई स्कूल प्रभारी प्राचार्य मुमताज हुसैन मंसूरी ने बताया विद्यार्थियों को ट्रेंचिंग ग्राउंड के आसपास घूमते कुत्तों का डर रहता है। कुत्ते मृत पशुओं की हड्डियां लाकर स्कूल परिसर में डाल देते हैं। ट्रेंचिंग ग्राउंड कहीं ओर शिफ्ट किया जाए। नपाने कचरा नष्ट करने का संयंत्र भी नहीं लगाया -नपानेट्रेंचिंग ग्राउंड में कचरा नष्ट करने का संयंत्र लगाने का कहा था लेकिन अब तक नहीं लगाया।
शासनने ही दी थी जमीन
^केंद्रीयमंत्री थावरचंद गेहलोत ने मामले में जवाब मांगा है। शासन ने ही वहां ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए जमीन अलॉट की थी। परिषद या शासन जनसुविधा को देखते हुए जैसा निर्णय लेगा उसका पालन किया जाएगा। विश्वा