पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संदिग्ध अवस्था में भागते तीन युवक हिरासत में

संदिग्ध अवस्था में भागते तीन युवक हिरासत में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहली गोली से बचे तो पांचों दाग दी

भास्कर संवाददाता| जावरा/रतलाम

जावरामें फोरलेन किनारे चाय की गुमटी के बाहर अखबार पढ़ रहे भाजपा नेता कैलाश सूर्यवंशी (55) पहली गोली से बचे तो गुमटी में छिप गए। बदमाशों ने गुमटी में घुसकर बाकी पांचों गोलियां दाग दी। रविवार दिनदहाड़े हुई वारदात से नगर आसपास हड़कंप है। अस्पताल में परिजन ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने कहा जमीन विवाद के संदिग्धों के नाम बताने के बाद भी पुिलस ने ध्यान नहीं दिया।

वारदात रविवार सुबह 11.06 बजे रतलाम नाका क्षेत्र में फोरलेन किनारे 132 केवी बिजली सब स्टेशन के सामने स्थित दशरथ की चाय की गुमटी पर हुई। भाजपा नेता पूर्व मंडी डायरेक्टर सूर्यवंशी रोज की तरह अखबार पढ़ रहे थे। तभी जावरा चौपाटी की तरफ से बिना नंबर की बाइक से दो युवक आए और गुमटी के पीछे से होकर आगे आए। बाइक चालक ने काला शर्ट पीछे वाले ने शर्ट के ऊपर बनियान पहन रखा था। पीछे वाला युवक उतरा और पिस्टल से फायर किया। पहली गोली अखबार को भेदती हुई कैलाश के कान के पास से पीछे रखी पानी की कैन को लगी। कैलाश घबराकर चाय की गुमटी में काउंटर के पीछे जाकर छिप गए। इस पर बदमाश ने गुमटी के बिल्कुल पास जाकर पांचों गोलियां उनके शरीर में उतार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

देरराततक सर्चिंग

घटनास्थलसे थोड़ी दूर स्थित विश्वकर्मा वेल्डिंग वर्क्स एवं मशीनरी दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा है। फायरिंग कर भागे बदमाश इसमें कैद हो गए लेकिन चेहरे स्पष्ट नहीं आए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लेकर आरोपियों की तलाश शुरू की। जावरा क्षेत्र के हर रूट पर नाकेबंदी की। उमटपालिया, हसनपालिया क्षेत्र में सर्चिंग की लेकिन सफलता नहीं मिली। हालांकि नामली से तीन चार अलग-अलग जगह से कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जावरा के एक निजी स्कूल संचालक से 2001 में रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। पुलिस ने स्कूल संचालक से भी पूछताछ की।

पुलिस पर भड़का परिजन का आक्रोश

अस्पतालमें बिलखते परिजन ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। मृतक के बड़े भाई मदन सूर्यवंशी ने कहा कई बार सीएम ऑनलाइन एसडीओपी कार्यालय में कुछ संदिग्धों के नाम बताते हुए शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। पिछले साल उमटपालिया क्षेत्र के कुछ बदमाश हथियार लेकर गांव में खुलेआम घूम