अपहरण-दुष्कर्म के आरोपी को जेल
अपहरण-दुष्कर्म के आरोपी को जेल
जावरा | शादीका झांसा देकर नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। रिंगनोद टीआई एम.एस. परमार ने बताया फौजू उर्फ फौजेंद्रसिंह उर्फ कृष्णपालसिंह पिता विक्रमसिंह (21) निवासी राजनगर (सीतामऊ) 12 मई को मरम्या निवासी 17 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर ले गया था। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मंगलवार को मांडवी क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया और उससे किशोरी को छुड़वाया। आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 363, 366, 376 एवं बालकों का लैंगिक शोषण से संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। आरोपी को मंगलवार दोपहर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया।