- Hindi News
- दो महीने में बनेंगे 65 स्कूलों में सुविधाघर
दो महीने में बनेंगे 65 स्कूलों में सुविधाघर
ब्लॉकके 65 स्कूलों में छात्राओं के लिए सुविधाघर दो महीने के भीतर बनाए जाएंगे। इसमें 35 प्राइमरी और 30 मिडिल स्कूल शामिल हैं। सुविधाघर बनाने का टारगेट शनिवार को बैठक लेकर दिया जाएगा।
प्रभारी बीईओ डी.आर. मतानिया ने बताया सर्वशिक्षा अभियान के तहत जिला शिक्षा केंद्र रतलाम ने 65 स्कूलों में सुविधाघर बनाने के लिए राशि स्वीकृत की है। एक सुविधाघर के लिए 1 लाख 2 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। ब्लॉक के 237 प्राइमरी, 97 मिडिल स्कूलों में पहले से एक-एक सुविधाघर है। 65 स्कूलों में छात्राओं के लिए एक-एक सुविधाघर और बनाए जा रहे हैं।