- Hindi News
- 21 साल से गरबा मंडल के अध्यक्ष हैं मंसूरी
21 साल से गरबा मंडल के अध्यक्ष हैं मंसूरी
एकतरफ इंदौर से जहां मुस्लिम युवकों के गरबे देखने तक पर प्रतिबंध लगाने की बात उठ रही है तो यहां इक्कीस साल से एक गरबा मंडल के अध्यक्ष पार्षद इब्राहिम मंसूरी हैं। गरबे के आयोजन में मोहल्ले के और भी मुस्लिम युवक सेवा कर रहे हैं। अमर शहीद हेमू कालानी चौराहे के ये लोग हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल हैं।
सिंधी गुरुद्वारा के पास अमर शहीद हेमू कालानी चौराहे पर 1993 से गरबे हो रहे हैं। शुरू से नवशक्ति मित्र मंडल अध्यक्ष इब्राहिम मंसूरी है। वे कहते हैं मोहल्ले के लोग मिलकर रहते हैं। इक्कीस साल पहले गरबे शुरू हुए तो मुझे अध्यक्ष बनाया। किसी ने आपत्ति नहीं ली और सब मिलकर नवरात्रि में मां की सेवा कर रहे हैं। उपाध्यक्ष जगदीश चतवाणी कहते हैं कि मंसूरी हमें कभी अलग लगे ही नहीं। उनमें मां के प्रति वही आस्था है जो हम में है। आयोजन में कार्यक्रम संयोजक संजय अग्रवाल, सचिव अजय अग्रवाल, ललित लुक्कड़, हेमंत अग्रवाल, गिरीराज उपाध्याय, सतपाल मोंगा, राजेंद्र अग्रवाल, राजेंद्रसिंह पंवार, रमेश रामचंदानी, ललिता अग्रवाल, शारदा अग्रवाल, अब्दुल सलाम, अबुभाई लुहार, इमरान मंसूरी, मोहसिन खान सेवा दे रहे हैं।
मिट्टी की माताजी की महाआरती
खाचरौदनाका पर श्री विकट झमाझम भैरव भक्त मंडल ने भास्कर के अभियान से प्रेरणा लेकर मिट्टी की मूर्ति विराजित की है। शुक्रवार को ढोल-ढमाकों के साथ महाआरती की। अतिथि भगतसिंह कॉलेज पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शरद डूंगरवाल अभिषेक पामेचा ने किया। इसके बाद बालिकाओं ने गरबों की प्रस्तुति दी। मंडल अध्यक्ष संयम शर्मा, सचिव गोपाल राजपूत, गरबा संचालक नरेंद्र ऊंटवाल मौजूद थे।
माताके जगराते में जागे भक्त-पहाड़िया रोडस्थित ध्यान मंदिर में शुक्रवार रात माता का जगराता हुआ। ध्यानेश्वर मित्र मंडल श्याम मित्रमंडल के आयोजन में गायक दीपक कुमार (नीमच) ने शानदार भजन पेश किए। देर रात चले आयोजन में भक्त मां नवदुर्गा की भक्ति से परिपूर्ण भजनों पर झूमे। इस दौरान माता की ज्योत भी जलाई।
बटालियन में नवदुर्गा उत्सव समिति एसएएफ बाय्ज ग्रुप के पंडाल में प्रस्तुति देती बालिकाएं। फोटो- भास्कर
मंसूरी एक परिचय
इब्राहिममंसूरी चौथी बार पार्षद बने हैं। वे सबसे पहले 1994, फिर 99 और 2004 में वार्ड 26 से पार्षद रहे वहीं वर्तमान में वे 2009 से वार्ड 16 से पार्षद हैं।