बाइक चालक पेड़ से टकराया, पैर फ्रैक्चर
बड़ौदा-मचूनरोड पर सोमवार शाम बाइक चालक पेड़ से टकरा गया। इससे उसके पैर फ्रैक्चर हो गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रैफर किया। दिलीप पिता छगनलाल राठौर (35) निवासी पिपलौदा बाइक से सोमवार शाम 7.30 बजे बोदीना से घर लौट रहा था। बड़ाैदा-मचून रोड पर अंधेरा होने से बाइक पेड़ से टकरा गई। इससे उसके दाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया। 108 एम्बुलेंस से उसे सरकारी अस्पताल लेकर आए। यहां प्राथमिक इलाज के बाद रतलाम रैफर कर दिया।