हत्या के सुराग मिले, जल्द होगा खुलासा
जावरा| उपलईमें तीन दिन पहले हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस को ठोस सबूत हाथ लगे हैं। पुलिस जांच कर रही है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। हत्यारों की गिरफ्तारी होते ही एक-दाे दिन में पुलिस घटना का खुलासा कर सकती है। उपलई निवासी दिनेश पिता नरसिंह धाकड़ (28) की हत्या शुक्रवार रात उसी के खेत पर अज्ञात बदमाशों ने कर दी थी। मामले में पुलिस को सोमवार दोपहर खास सुराग मिले। उनखेड़ी से कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। आईए टीआई अनिल यादव ने बताया मामला जांच में है। मंगलवार या बुधवार तक खुलासा हो सकता है।