टक्कर से सवारी वाहन पलटा, घायल
फोरलेनपर सोमवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से सवारी वाहन (आपे) पलट गया। इसमें सवार तीन यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शकील पिता शेख अब्दुल गफ्फार (30) निवासी मुंबई, अफजल पिता अंसार अली (16) निवासी नीमच कपिल पिता मिहीलाल (25) निवासी बलवाह (दमोह) सवारी वाहन में बैठकर जावरा से हुसैन टेकरी जा रहे थे। सोमवार शाम 7 बजे आदित्य पैलेस होटल के पास जावरा-उज्जैन टू-लेन बायपास तिराहे पर रोड क्रॉस करते समय मंदसौर से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए। 108 एम्बुलेंस से इन्हें सरकारी अस्पताल लेकर आए। घायल शकील की हालत गंभीर होने पर उसे रतलाम रैफर किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तीनों हुसैन टेकरी क्षेत्र में रहते हैं और सोमवार शाम मजदूरी कर घर हुसैन टेकरी लौट रहे थे। घटना के बाद वाहन चालक भाग गया।
राहगीरको मारी टक्कर
पिपलौदा। एकमोटरसाइकिल चालक ने रविवार रात एक राहगीर को टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार जावरा रोड स्थित व्हाइट हाउस स्कूल के पास दादू गिरनार निवासी नाका नंबर 1 टहल रहा था। इस दौरान बड़ी साखतली के प्रभुलाल भील ने नशे में बाइक से टक्कर मार दी। इससे दादू के सिर आंख पर चोट आई। प्रभुलाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।