पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खोड़ाना तालाब से बह रहा पानी रोकें

खोड़ाना तालाब से बह रहा पानी रोकें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जावरा | समाजसेवीनारायणसिंह चिकलाना ने सीएम शिवराजसिंह चौहान को पत्र लिखकर रतलाम-मंदसौर जिले की सीमा पर स्थित खोड़ाना तालाब से बह रहे पानी को रोकने नहर से सिंचाई शुरू करवाने की मांग की।

उन्होंने बताया खोड़ाना तालाब 146.4 हेक्टेयर भूमि पर है। बारिश में यहां काफी पानी संग्रहित हाेता है। इसे दिसंबर में व्यर्थ बहा दिया जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि डूब प्रभावित किसान भी खेती कर सकें। किसान लंबे समय से शासन-प्रशासन से मांग कर रहे हैं पानी व्यर्थ बहने से रोका जाए। इसको नहरों के माध्यम से सप्लाई करें ताकि समस्या हल हो और तालाब क्षेत्र के किसानों को सिंचाई में भी सुविधा मिले। आज तक प्रशासनिक आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। उन्होंने बताया सरकार कृषि और किसानों के हित को बढ़ावा देने की बात कर रही है तो इस तालाब के पानी को रोककर नहर द्वारा सिंचाई करवाई जाए। इससे आसपास के सैकड़ों गांवों को लाभ मिलेगा। नारायणसिंह ने जल्द समस्या का निराकरण नहीं होने पर किसान द्वारा आंदोलन की बात कही।