पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1510 टन यूरिया आया, दूर होगी किल्लत

1510 टन यूरिया आया, दूर होगी किल्लत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें सोमवार को 1510 टन यूरिया आया। इसमें से 60 फीसदी सरकारी एजेंसी बांटेंगी एवं 40 फीसदी बाजार में बिकेगा। इससे यूरिया की किल्लत से जूझ रहे किसानों को राहत मिलेगी। शाम को मंडी में इसका वितरण भी शुरू हो गया।

यूरिया के तीन ट्रक शाम 4 बजे कृ़षि उपज मंडी पहुंचे। जानकारी मिलते ही किसानों की कतार लग गई। 7 बजे तक यूरिया खत्म भी हो गया। जिला विपणन अधिकारी एम.के. दुबे ने बताया पहले बाजार एवं सरकारी तौर पर बांटने के लिए यूरिया आधा-अाधा करना पड़ता था। इस बार कलेक्टर ने इसे 60-40 में बांट दिया। इससे 906 टन हमारे पास रहेगा बाकी बाजार में बिकेगा। जिले के पांचों ब्लॉक में यूरिया भेजा है। इसमें दिलीप नगर और विरियाखेडी़ में 255 टन, जावरा में 125 टन, ताल में 175 टन एवं आलोट में 175 टन दिया है। यह 102 सोसायटियों के माध्यम से बंटेगा। 90 टन एमपी एग्रो को दिया है। यह मंडी से बांटा जा रहा है। हमने 6 महीने के हिसाब से 20 हजार टन यूरिया की मांग की थी। इसमें से 10292 टन पहले ही बांट चुके हैं। 906 टन और मिला है। अभी 7 हजार टन यूरिया की जरूरत और है। इसमें से 5 हजार टन की जरूरत इसी महीने के लिए है।

जैविकखाद अपनाएं

कांग्रेसनेता अनिल झालानी ने किसानों को सुझाव दिया कि रासायनिक खाद की जगह जैविक खाद अपनाएं। जैविक खाद का उपयोग करने वाले किसानों को शासन नकदी सहायता भी दे रहा है। अगली फसल के लिए भी खेत तैयार रहता है।