- Hindi News
- जीते पार्षद अध्यक्ष प्रत्याशी को नहीं दिला पाए वोट
जीते पार्षद अध्यक्ष प्रत्याशी को नहीं दिला पाए वोट
भाजपा-कांग्रेसके जीते कई पार्षद अपने अध्यक्ष प्रत्याशी को वोट नहीं दिला पाए। इसके चलते जहां भाजपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा वहीं कांग्रेस तीसरे स्थान पर पहुंच गई। भाजपा 16 पार्षद लेकर आई लेकिन 16 वार्डों में ही उसके अध्यक्ष प्रत्याशी को काफी कम वोट मिले। कांग्रेस के 10 पार्षद भी अध्यक्ष प्रत्याशी को ठीक वोट नहीं दिला पाए। अब दोनों संगठन हार के कारणों पर विचार कर रहे हैं।
भाजपा के सभी जीते-हारे पार्षद 16 हजार से ज्यादा वोट लाए लेकिन अध्यक्ष प्रत्याशी अभय कोठारी को 9593 वोट ही मिले। कांग्रेस के सभी हारे-जीते पार्षद 14 हजार से ज्यादा वोट लाए लेकिन अध्यक्ष प्रत्याशी सुशील कोचट्टा को 9201 वोट ही मिले। दोनों दलों के पार्षद प्रत्याशियों का टोटल अध्यक्ष का चुनाव जीते अनिल दसेड़ा को मिले वोटों से ज्यादा है। उन्हें 13212 वोट ही मिले।
निर्दलियों के वार्डों में मिली-जुली स्थिति
वार्ड5 में निर्दलीय नसीम बी जीतीं। यहां कांग्रेस की नय्यर फातमा दूसरे नंबर पर रहकर 383 वोट लाई तो कोचट्टा ने 391 वोट लेकर बढ़त बनाई। तीसरे नंबर पर रही भाजपा की जैबुन बी को 353 वोट मिले तो कोठारी को 245। वार्ड 8 में निर्दलीय रमेशचंद्र ररोतिया जीते। यहां दूसरे नंबर पर भाजपा के पुखराज बिड़वान को 298 वोट मिले तो कोठारी को 213 वोट मिले। कांग्रेस के पूनमचंद ररोतिया 256 ले गए लेकिन कोचट्टा ने 298 वोट लेकर बढ़त बनाई। वार्ड 17 में निर्दलीय नसीम बी जीती। यहां भाजपा की संगीता सोलंकी को 457 और कोठारी को 193 वोट मिले। कांग्रेस की सलमा डेविड 257 ले गई लेकिन कोचट्टा को एक वोट ज्यादा मिला। वार्ड 25 में निर्दलीय इब्राहिम मंसूरी जीते। यहां भाजपा के शंकर चतवाणी को 346, कोठारी को 284 मिले। कांग्रेस के जावेद लुहार को 270 तो कोचट्टा को 231 वोट ही मिले।
ये पार्षद नहीं दिला पाए अध्यक्ष प्रत्याशी को वोट
वार्ड 4 केपार्षद मेहमूद हाजी पेपा 730 वोट लाए लेकिन कोचट्टा को 580 वोट ही मिले।
वार्ड7 मुस्तकीमको 738, कोचट्टा को 492
वार्ड9 केओपी धाकड़ को 589, कोचट्टा को 336
वार्ड13 केसुधीर कोचट्टा को 682, कोचट्टा को 410
वार्ड14 कीविद्या धाकड़ को 269, कोचट्टा को 195
वार्ड19 कीदुर्गा विजवा को 446, कोचट्टा को 181
वार्ड20 केदिनेश सैनी को 416, कोचट्टा को 180
वार्ड21 कीरशीदा एहमद को 705 कोचट्टा को 507 वोट मिले।