पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ड्यूटी तो लगाई पर टेकरी नहीं दिखाई

ड्यूटी तो लगाई पर टेकरी नहीं दिखाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हुसैनटेकरी पर चेहल्लूम शुरू हुए 6 दिन हो गए। इसकी व्यवस्थाओं को लेकर जिलेभर के अधिकारियों की ड्यूटी लगी है। इन्हें सोमवार को बुलाया लेकिन टेकरी तक नहीं दिखाई। जनपद में ही प्रोजेक्टर पर ड्यूटी बताकर रवाना कर दिया जबकि मौके पर कई खामियां हैं।

हुसैन टेकरी परिसर में बैरिकेडिंग समेत करीब 10 किलोमीटर क्षेत्र में चेहल्लूम इंतजाम किए जा रहे हैं। अभी तक यहां 20 हजार से ज्यादा जायरीन चुके हैं। 12 दिसंबर की रात चूल के मुख्य आयोजन में तीन लाख श्रद्धालु आने की उम्मीद है। जनवरी 2012 में यहां भगदड़ के दौरान 12 लोगों की मौत हो गई थी। दूसरा चेहल्लूम आया तो प्रशासन दो महीने पहले से तैयारियों में जुट गया। हर दूसरे दिन व्यवस्थाओं का जायजा लेकर कमियां दूर करवाईं। समय के साथ स्थितियां यथावत बनती जा रही हैं। हालांकि इस बार निकाय चुनाव बीच में आने से प्रशासन थोड़ा व्यस्त रहा लेकिन चेहल्लूम जैसे बड़े आयोजन की व्यवस्था को नजरअंदाज करना भी ठीक नहीं है।

प्रोजेक्टरपर समझाई ड्यूटी-कलेक्टर डॉ.संजय गोयल, एसपी डॉ. आशीष ने सोमवार दोपहर 3 बजे हुसैन टेकरी पर बैठक बुलाई थी। ऐनवक्त पर जनपद पंचायत सभागृह में रख ली। जिलेभर से आए सभी अधिकारियों को यहीं प्रोजेक्टर पर ड्यूटी समझा दी और वापस रवाना कर दिया। मौका दिखाकर ड्यूटी बताना ज्यादा कारगर साबित होता लेकिन ऐसा नहीं किया। अधिकारियों के जाने के बाद जरूर एसपी, कलेक्टर हुसैन टेकरी पहुंचे और व्यवस्था देखी। अधिकारियों की बैठक हुसैन टेकरी की बजाय जनपद में रखने को लेकर हुसैन टेकरी के मुतव्वली नवाब सरवर अली ने बताया हमने दो दिन से हुसैन टेकरी पर ही बैठक की तैयारी कर रखी थी। ऐनवक्त पर वहां बुला लिया। जनपद में बैठक रखने पर हुसैनी मिशन के यूसुफ मुकादम भी असंतुष्ट थे। मामले में एसपी, कलेक्टर ने कहा तैयारियां अच्छी हैं। जो कमियां हैं उन्हें भी दूर करेंगे। सोमवार को अधिकारियों को केवल ड्यूटी बताई थी। 11 दिसंबर की शाम सभी ड्यूटी अधिकारियों को मौके पर ले जाकर रिहर्सल भी करवाएंगे।

कुंडेकी नियाज हुई-3 दिसंबरसे चेहल्लूम शुरू हो चुका है। अब तक यहां 20 हजार से ज्यादा जायरीन चुके हैं। सोमवार को 15वीं सफर पर शाम 5 बजे इमामबाड़े में हजरत इमाम जाफर सादिक (अ.) की कुंडे की नियाज हुई। 9 दिसंबर की सुबह 10 बजे चाबुक शरीफ पर मजलिस होगी। फिर इमामबाड़े में नियाज तकसीम होगी। चूल का मु