िमनी राज्य तीरंदाजी में नेहा प्रथम
िमनी राज्य तीरंदाजी में नेहा प्रथम
जावरा| शासकीयकन्या मावि सैलाना की छात्रा नेहा चारेल ने मिनी राज्य तीरंदाजी प्रतियोगिता (बालिका वर्ग -11 से 14 वर्ष) में प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्पर्धा भोपाल में हुई थी। शासकीय उमावि असावती के शिक्षक रामचंद्र चारेल की बेटी नेहा पहले कुक्षी में आयोजित शालेय राज्य तीरंदाजी स्पर्धा में प्रथम रह चुकी है। उसने वनवासी कल्याण परिषद द्वारा धार में आयोजित स्पर्धा में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया था।