जिला बास्केटबाॅल संघ की टीम की घोषणा
जावरा| भोपालमें होने वाली मप्र राज्यस्तरीय सीनियर बास्केटबॉल स्पर्धा के लिए जिला बास्केटबाॅल संघ की टीम घोषित हुई। स्पर्धा 9 से 14 दिसंबर तक होगी। संघ सचिव विजय पामेचा, एनआईएस कोच अपारसिंह गंभीर, अमन गौड़ (कप्तान), राहुल सैनी, नदीम खान, विकास पोईया, अनिल चावड़िया, विवेक ठाकुर, करन जेठवानी, प्रियेश परमार, दीपक सोलंकी, तरुण शर्मा को टीम में शामिल किया है। प्रशिक्षक नवीन लखेड़ा, सहायक प्रशिक्षक प्रदीप ठाकुर प्रबंधक रवि दुग्गड़ रहेंगे। राज्यस्तरीय स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन राष्ट्र स्तरीय स्पर्धा के लिए किया जाएगा।