पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेवासा माताजी पहुंचे श्रद्धालु, 151 दीपकों से की महाआरती

मेवासा माताजी पहुंचे श्रद्धालु, 151 दीपकों से की महाआरती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
200 साल पुराना है मेवासा माता का मंदिर- जावरा-रतलामरोड पर गंगायता नदी के किनारे मेवासा के पश्चिम छोर पर करीब 200 साल पुराना मेवासा माता मंदिर है। यहां माता की खड़ी मूर्ति विराजित है। पुजारी चंद्रशेखर तथा विजय शर्मा ने बताया यहां नवरात्रि के अलावा हर रविवार भक्तों का तांता लगता है। मान्यता है कि माता भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती है। मंदिर परिसर में विशाल बड़ का पेड़, भोले बाबा का मंदिर भी आकर्षण का केंद्र है।

नामली. नवरात्रि के तहत भोले भक्त मंडल कल्याण समिति ने नामली-सैलाना फंटा स्थित अंबे माता मंदिर से पैदल यात्रा निकली। इसमें महिलाएं तथा युवक-युवतियां ढोल डीजे पर गरबा खेलते निकली। पीछे माता की आकर्षक झांकी थी। यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर मेवासा स्थित माता मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने 151 दीपकों से महाआरती की। यात्रा का संचालन समिति अध्यक्ष राजेश भरावा, शंकरलाल राठौड़, दिलीप कर्णधार, गणेश गुर्जर आदि ने किया।