ऑन स्पॉट होगा मिट्टी परीक्षण
ऑन स्पॉट होगा मिट्टी परीक्षण
रतलाम | कृषिक्रांति रथ ऑन स्पॉट मिट्टी परीक्षण करेगा। गांव-गांव में सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ किसानों को उन्नत तकनीक से वाकिफ कराएगा। यह बात विधायक चेतन्य काश्यप ने गुरुवार को कलेक्टोरेट परिसर में कही। उन्होंने प्रभारी कलेक्टर (जिला पंचायत सीईओ) अर्जुनसिंह डावर सहित अन्य अतिथियों के साथ गुरुवार सुबह 9 बजे कृषि क्रांति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रथ 20 अक्टूबर तक जिले के गांव-गांव में भ्रमण करेगा और आधुनिक खेती इससे जुड़ी जानकारी देगा। विधायक मथुरालाल डामर, मंडी अध्यक्ष प्रकाश भगाेरा, भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, उपाध्यक्ष अशोक जैन (लाला), एसडीएम सुनीलकुमार झा सहित अन्य।
{बाजना|कृषिविभाग ने कन्या हाईस्कूल में कृषि महोत्सव मनाया। अतिथि विधायक संगीता चारेल एसडीएम एस.के. मिश्रा थे।
{पिपलौदा |विकासखंडपरिसर में कृषि महोत्सव का शुभारंभ हुआ। अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष रतनलाल लाकड़ थे। अध्यक्षता जावरा एसडीएम हरजिंदरसिंह ने की।