एक स्काय लिफ्टर का दो बार लोकार्पण
नपामें निर्दलीय नपाध्यक्ष और भाजपा उपाध्यक्ष के बीच खींचतान शुरू हो गई है। गुरुवार को नपाध्यक्ष की मौजूदगी में इलेक्ट्रिशियन ने स्काय लिफ्टर का पूजन किया। नपा उपाध्यक्ष का कहना है इस वाहन का पूर्व नपाध्यक्ष लोकार्पण कर चुकी हैं। ऐसे में दोबारा लोकार्पण कर वर्तमान अध्यक्ष श्रेय ले रहे हैं। उपाध्यक्ष ने पूर्व अध्यक्ष के वाहन पूजन के फोटो वाट्सएप पर भी शेयर कर दिए।
नपा ने 16 लाख लागत का स्काय लिफ्टर वाहन खरीदा है। इसका उपयोग खंभों पर तार मेंटेनेंस, लाइट लगाने तथा आगजनी के दौरान 11 मीटर ऊंची इमारतों तक पानी पहुंचाने के लिए किया जाएगा। गुरुवार दोपहर नपाध्यक्ष अनिल दसेड़ा की मौजूदगी में इलेक्ट्रिशियन सुभाष जैन ने लोकार्पण किया। इसका प्रेसनोट जारी होते ही राजनीति शुरू हो गई। उपाध्यक्ष पवन सोनी का कहना है वाहन पूर्व परिषद की उपलब्धि है। पूर्व नपाध्यक्ष निर्मला हाड़ा ने लोकार्पण कर दिया था। दोबारा पूजन लोकार्पण का औचित्य नहीं है।
सीएमओ- अशोकशर्मा ने बताया मैं भोपाल में हूं। वाहन जनवरी में आया था। तारीख फाइल देखकर बता पाऊंगा। गुरुवार का घटनाक्रम पता नहीं है।
पूर्व नपाध्यक्ष- स्कायलिफ्टर 5 जनवरी को खरीदा था। मैंने उसी दिन पूजन लोकार्पण कर दिया था। अधिकारियों ने उपयोग क्यों नहीं किया। यह समझ से परे है।
प्रभारी सीएमओ- विश्वासशर्मा ने बताया वाहन 17 जनवरी को आया था। पूर्व नपाध्यक्ष ने लोकार्पण नहीं किया। चालक वाहन दिखाने गया था। तब के फोटो हो तो नहीं पता।
नपाध्यक्ष- किसीसमाचार-पत्र ने खबर दी थी कि स्काय लिफ्टर को उदघाटन का इंतजार है। अधिकारियों से पुष्टि कर लोकार्पण करवाया। मैंने नहीं किया।
गुरुवार को स्काय लिफ्टर का पूजन करते इलेक्ट्रिशियन जैन मौजूद नपाध्यक्ष दसेड़ा आदि।
स्काय लिफ्टर का पूजन करतीं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष निर्मला हाड़ा। (फोटो 5 जनवरी का)