एलएलबी की परीक्षाएं स्थगित
जावरा| विक्रमविवि परिक्षेत्र में शुक्रवार से होने वाली एलएलबी पाठ्यक्रम की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। पुनर्मूल्यांकन के परिणाम घोषित नहीं होने के कारण परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ा। परीक्षा विभाग की उपकुलसचिव डॉ. रचना ठाकुर की ओर से गुरुवार को परीक्षाएं स्थगित करने की संशोधित अधिसूचना जारी की गई। अधिसूचना के अनुसार 13 फरवरी से होने वाली एलएलबी पाठ्यक्रम की प्रथम, तृतीय, पंचम आैर षष्ठम सेमेस्टर (पूर्ण परीक्षा) की परीक्षाओं को स्थगित किया है। अधिसूचना में अपरिहार्य कारणों को परीक्षाएं स्थगित करने का कारण बताया है। विवि सूत्रों के अनुसार एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर के पुनर्मूल्यांकन के परिणाम अब तक घोषित नहीं हुए हैं, जिसके कारण परीक्षाओं को आगे बढ़ाना पड़ा है। संशोधित कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा।