पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तिरंगा क्लब ने परवलिया को हराकर जीता खिताब

तिरंगा क्लब ने परवलिया को हराकर जीता खिताब

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जावरा|भैंसाना कीग्रामीण क्रिकेट स्पर्धा का खिताब मेजबान तिरंगा क्लब ने जीत लिया। उपविजेता परवलिया टीम रही। नकद राशि ट्रॉफी देकर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। आयोजन तिरंगा क्लब भैंसाना ने किया। परवलिया ने पहले बल्लेबाजी कर 14 ओवर में 6 विकेट पर 117 रन बनाए। जवाब में तिरंगा क्लब ने 14 ओवर की तीसरी गेंद पर 118 रन बनाकर मैच जीत लिया। पुरस्कार वितरण समारोह के अतिथि जावरा नपाध्यक्ष अनिल दसेड़ा कृषि मंडी डायरेक्टर सत्यनारायण पाटीदार थे। स्वागत यशवंत भाटी, श्यामलाल भाटी, विनोद पाटीदार, अक्षय केमा, विष्णु रावत ने किया। विजेता को 6666 रुपए उपविजेता 3333 रुपए ट्रॉफी भेंटकर सम्मान किया। संचालन कारूलाल पाटीदार ने किया। आभार भेरूलाल पाटीदार ने माना।