समय पर बिल नहीं भरा तो काटेंगे कनेक्शन
जावरा| बिजलीकंपनी बकायादारों के खिलाफ सख्त हो गई है। बिजली कंपनी शहरी क्षेत्र के सहायक यंत्री आर.के. चौधरी ने बताया हर महीने 18, 19 कभी-कभी 20 बिल जमा की आखिरी तारीख रहती है। इस तक उपभोक्ता बिल भुगतान नहीं करेंगे तो उनके कनेक्शन बिना पूर्व सूचना के काट दिए जाएंगे। इसके बाद बिल राशि जमा तो करवाना ही पड़ेगी। दोबारा कनेक्शन जुड़वाने का 200 रुपए चार्ज भी देना होगा। इससे बचने के लिए समय पर बिल भुगतान करें।
चौधरी ने बताया नगर में 15 हजार उपभोक्ता हैं। हर महीने करीब डेढ़ करोड़ के बिल बनते हैं। इसके अतिरिक्त 24 लाख रुपए ऐसे बकाया हैं जो लंबे समय से उपभोक्ताओं ने जमा नहीं करवाए हैं। ऐसे बकायादारों के कनेक्शन काटने के साथ ही मीटर जमा करने का अभियान चलाया जा रहा है। हफ्तेभर में 34 उपभोक्ताओं के मीटर जमा किए हैं।