पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘जेलों का अाधुनिकीकरण करेंगे, 1800 भर्ती होगी’

‘जेलों का अाधुनिकीकरण करेंगे, 1800 भर्ती होगी’

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्करसंवाददाता | जावरा

प्रदेशभरकी सभी जेलों का अाधुनिकीकरण होगा। सीसीटीवी कैमरे लगाएंगे। सुरक्षा के आधुनिक इंतजाम होंगे। कैदियों की सुधारात्मक गतिविधियों के लिए पर्याप्त संसाधन जुटाने का प्रयास करेंगे। एक-दो साल में 1800 भर्ती की जाएगी।

यह बात जेल डीजी वी.के. सिंह ने कही। वे गुरुवार दोपहर स्थानीय उपजेल के निरीक्षण पर आए थे। एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे, जेलर एस.के. गोयल के साथ जेल के बैरक देखे। कैदियों से चर्चा की। जेल की दीवारों की ऊंचाई कम होने पर जेलर को ऊंची उठाने का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। महिला बैरक उपजेल के जर्जर हिस्से की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए।

धर्म,योग से सुधारेंगे अापराधिक प्रवृत्ति- डीजीने बताया कैदियों की अापराधिक प्रवृत्ति में सुधार के लिए विभिन्न संगठनों के माध्यम से जेलों में धर्म ज्ञान, योग, व्यायाम शिविर लगाए जाएंगे। स्थानीय उपजेल में 97 विचाराधीन एवं 19 सजायाफ्ता कैदी हैं।

प्रदेशभरमें 37 हजार कैदी- डीजीने बताया प्रदेशभर में 37 हजार कैदी हैं। अन्य राज्यों की तुलना में मध्यप्रदेश की जेलों में अापराधिक गतिविधियां नगण्य हैं। फिर भी जेल प्रशासन अलर्ट है।

रूमबदलने पर नाराज

डीजीसबसे पहले सर्किट हाउस पहुंचे। यहां कर्मचारियों ने उन्हें दूसरे कमरे में ठहरा दिया था। बाद में एएसपी ने वीआईपी रूम खुलवाया और उसमें डीजी शिफ्ट हुए। कमरा बदलने की बात पर वे जेलर पर नाराज हुए।