स्वाइन फ्लू वार्ड की सफाई रंगरोगन शुरू
स्वास्थ्यविभाग ने गुरुवार को अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड की सफाई एवं रंगरोगन शुरू कर दिया। जल्द ही यहां टेमी फ्लू अन्य दवाइयां भी उपलब्ध होंगी।
जिले के साथ ही प्रदेशभर में स्वाइन फ्लू के मरीज बढ़ रहे हैं। प्रदेश में अब तक 44 से ज्यादा मौतें हो चुकी है। बावजूद स्थानीय स्वास्थ्य अमला अलर्ट नहीं है। सरकारी अस्पताल में फ्लू वार्ड तो बनाया था लेकिन इसमें गंदगी पसरी थी। भास्कर ने गुरुवार के अंक में ‘स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज की सूचना पर दौड़े डाॅक्टर’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें फ्लू वार्ड की अव्यवस्था अस्पताल में दवाइयां नहीं होने का मुद्दा भी उठाया था। इसके बाद स्वास्थ्य अमला हरकत में आया और सुधार शुरू किया है।
अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड में रंग-रोगन करता कर्मचारी।
व्यवस्थित करवा रहे हैं
^अस्पतालके स्वाइन फ्लू वार्ड को सफाई रंगरोगन कर व्यवस्थित करवाया जा रहा है। गुरुवार को जिले में टेमी फ्लू की 200 गोलियां गई हैं। शुक्रवार को 20 गोलियां जावरा भिजवा दी जाएंगी। पुष्पेंद्रशर्मा, सीएमएचओ
भास्कर की खबर के बाद स्वाइन फ्लू वार्ड की सफाई की गई। रंगरोगन भी शुरू किया। इसके बाद पलंग गद्दे भी बदले जाएंगे। अन्य व्यवस्थाओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है। यानी एक-दो दिन में वार्ड की काया बदल जाएगी। इसके बाद मरीजों को भी दिक्कत नहीं आएगी।
भास्कर इम्पैक्ट