घर बनाना हुआ आसान निर्माण सामग्री सस्ती
अपनाघरबनाने का सपना संजोए परिवारों के लिए अच्छी खबर है। नगर ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी अन्य निर्माण रुके होने से सामग्री के भाव 15 से 25 फीसदी तक गिर गए हैं। ऐसे में मध्यम वर्ग और जरूतरमंद परिवारों के लिए आशियाना बनाने का सपना पूरा हो सकता है।
निर्माण सामग्री के भाव में पखवाड़ेभर में गिरावट आई है। सीमेंट, सरिया, टाइल्स, ईंट, रेत, गिट्टी, बालूरेत सहित तमाम भवन निर्माण सामग्री भाव 15 से 25 फीसदी तक कम हुए हैं। इससे महंगाई के कारण जिन लोगों काे आशियाना बनाने में दिक्कत रही थी उनके लिए अच्छा अवसर है। जानकारों के अनुसार महीनेभर भाव कम रहेंगे। इसके बाद उछाल सकता है।
महीनेभर बाद फिर सकता उछाल
ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत चुनाव निपटने तथा किसान खेती से फ्री होने के बाद निर्माण शुरू कर सकते हैं। नगर में भी काम शुरू हो जाएंगे। ऐसे में महीनेभर बाद निर्माण सामग्री के भाव में फिर से उछाल आने की संभावना है।
इसलिए कम हुए भाव
ग्रामीणक्षेत्र में पंचायत चुनाव की आचार संहिता है। वहां सरकारी निर्माण नहीं हो रहे। ग्रामीण भी चुनाव में व्यस्त हैं और किसान वर्ग रबी सीजन की फसलें पकने से उसमें लगे हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण लगभग रुके हैं। नगर में भी पीआईसी नहीं बनने से कोई भी निर्माण कार्य नहीं हो रहा। इस कारण निर्माण सामग्री की डिमांड एक दम कम हो गई है। रतलाम नाका स्थित शुभ मार्बल एवं अन्य निर्माण सामग्री के विक्रेता कुशल पटवा ने बताया डिमांड कम होने से भाव में भी गिरावट आई है।
निर्माण सामग्री के भाव
सामग्रीवर्तमान भाव 15 दिन पहले के भाव
सीमेंटप्रति बोरी 260 से 265 रुपए 300 से 310 रुपए
सरिया प्रतिकिलो 39 से 40 रुपए 40 से 44 रुपए
ईंट प्रति नग 3.4 से 3.6 रुपए 4 से 4.15 रुपए
टाइल्स स्टैंडर्ड 12*18 300 से 310 रुपए 350 से 360 रुपए
बालूरेत प्रति ट्रॉली 3 हजार रुपए 4 हजार रुपए
रेत प्रति ट्रॉली 1700 से 1800 रु. 2300 से 2500 रु.
गिट्टी प्रति ट्रॉली 1800 से 2000 रु. 2400 से 2500 रु.
निर्माण सामग्री सस्ती होने से घर बनाने का सपना पूरा करने का अच्छा अवसर है।