लायंस क्लब की पारिवारिक सभा कल
जावरा | लायंसक्लब की पारिवारिक सभा 14 फरवरी को शाम 7.30 बजे पिपलौदा रोड लायंस नेत्र चिकित्सालय में होगी। क्लब अध्यक्ष अरुण संघवी, सचिव सजी वर्गीस यश जैन ने बताया सभा में क्लब के पूर्व अध्यक्षों का सम्मान किया जाएगा। अतिथि पास्ट मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन हरीश अग्रवाल, साधना अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष अनिल दसेड़ा रहेंगे।