जावरा | लालइमली गली निवासी एक व्यक्ति के घर से बदमाश चांदी के आभूषण ले गए। दिग्विजयसिंह सोलंकी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि बुधवार रात बदमाश ऊपरी मंजिल के दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे और अालमारी में रखे चांदी की पायल, बिछुड़ी अन्य सामान ले गए। पुलिस ने जांच शुरू की।