- Hindi News
- खेतों भूखंडों का अब डिजिटल नक्शे मशीन से सीमांकन होगा
खेतों भूखंडों का अब डिजिटल नक्शे मशीन से सीमांकन होगा
जावरा | जल्दही खेतों अन्य छोटे भूखंडों का सीमांकन डिजिटल नक्शे के आधार पर कम्प्यूटराइज्ड मशीन (टोटल स्टेशन डंपी लेवल) से किया जाएगा। इससे भूमि, भूखंड का सटीक सीमांकन होगा। इसके लिए तहसील कार्यालय में उपकरण गए हैं। कुछ पटवारी महीनेभर पहले तीन दिनी प्रशिक्षण लेकर आए हैं। शेष को जल्द प्रशिक्षण दिया जाएगा। अप्रैल 2015 से क्षेत्र में डिजिटल नक्शे के आधार पर मशीन से सीमांकन होगा। अभी जंजीर के सहारे सीमांकन किया जाता है लेकिन इसमें जंजीर आगे-पीछे होने से सटीक सीमांकन नहीं हो पाता। इससे भूमि स्वामियों के बीच विवाद की स्थिति बनती है। मशीन से सीमांकन के बाद ये स्थिति निर्मित नहीं होगी। सीमांकन भी जल्दी हो सकेंगे।