- Hindi News
- विहिप ने दिए ज्ञापन, आरोपी पकड़ने की मांग
विहिप ने दिए ज्ञापन, आरोपी पकड़ने की मांग
विश्वहिंदू परिषद ने रविवार दोपहर एसडीएम आर.के. नागराज को ज्ञापन दिया। इसमें बजरंग दल जिला सहसंयोजक कपिल राठौड़ उसके नौकर पुखराज की हत्या करने वाले आरोपियों को पकड़ने की मांग की। ज्ञापन में कहा मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें। नटवरराव पंवार, जितेंद्र व्यास, गोपाल परिहार, राहुल वर्मा, शैलेंद्र राठौर, जितेंद्र भाटिया, कमलेश उमरवाल, अर्जुन राठौर मौजूद थे।
टीआईको सौंपा ज्ञापन- बड़ावदा| रतलामघटनाक्रम को लेकर विहिप बजरंग दल ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन थाना प्रभारी जे.एस. मंडलोई को सौंपा। बताया पार्षद यास्मीन शेरानी पर हुए प्राणघातक हमले के बाद वर्ग विशेष के लोगों ने उपद्रव किया। राठौड़ पुखराज की हत्या कर दी गई। निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को जल्द पकड़ें। अनिल अवस्थी, नंदकिशोर पड़ियार, जीवनसिंह, दिनेश पौराणिक, सुरपालसिंह, दरबारसिंह, दिनेश बारोट, मुकेश लक्ष्यकार मौजूद थे।
चौकीप्रभारी को ज्ञापन- ढाेढर| विहिपबजरंग दल ने रविवार सुबह पुलिस चौकी में चौकी प्रभारी डी.एल. सोलंकी को ज्ञापन दिया। जगदीश माली लखन जड़ोतिया के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में रतलाम हत्याकांड जावरा में भाजपा नेता कैलाश सूर्यवंशी हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने की मांग की।
राठौड़समाज ने दिया ज्ञापन- रतलाम| रविवारको श्री पद्मवंशी मेवाड़ा तेली राठौड़ समाज ने कपिल के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की और एसपी डॉ. आशीष को दिया। अध्यक्ष शिवनारायण पंचोली की ओर से दिए ज्ञापन में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।
रतलामके कर्फ्यू का असर नामली में- नामली| रतलाममें कर्फ्यू का असर नगर में भी रहा। गुणावद, पल्दूना, सैलाना तथा जावरा-रतलाम के बीच बसों का आवागमन शनिवार दोपहर से नहीं हो रहा है। मुख्य बाजार रविवार को दिनभर सुनसान रहे।