तीसरे चरण के लिए आईं मशीनें
रतलाम| पंचायतचुनाव के तीसरे चरण के लिए जिले को भोपाल से 200 अतिरिक्त ईवीएम मिली। मशीनों का रेंडमाइजेशन चुनाव कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार दोपहर 1 बजे से जिला मुख्यालय पर होगा। इसके बाद मशीनों को विकासखंड मुख्यालय भेज दिया जाएगा। तीसरे चरण में जिला पंचायत के 9 तथा रतलाम, जावरा पिपलौदा जनपद के लिए ईवीएम से चुनाव होना है।