पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रतलाम की आईसीएआई देश में सर्वश्रेष्ठ

रतलाम की आईसीएआई देश में सर्वश्रेष्ठ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंस्टिट्यूटऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया ने रतलाम की आईसीएआई ब्रांच को 2014 की देश की सर्वश्रेष्ठ ब्रांच का अवॉर्ड दिया। अवॉर्ड बेहतर पढ़ाई, एडमिनिस्ट्रेशन, स्टूडेंट्स गतिविधियों के लिए रतलाम ब्रांच को मिला। इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया ने पांच कैटेगरी में पुरस्कार बांटे है। इसमें मेगा ब्रांच, लार्ज ब्रांच, मीडियम ब्रांच, स्माल ब्रांच और माइक्रो रतलाम को माइक्रो ब्रांच में सर्वश्रेष्ठ ब्रांच चुना गया। आईसीएआई की देशभर में 147 ब्रांचें हैं। इसमें 44 माइक्रो ब्रांच हैं। इसमें से रतलाम पहले नंबर पर रहा। बुधवार शाम दिल्ली की होटल अशोका में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, इंस्टीट्यूट के निवर्तमान प्रेसीडेंट के. रघु और आगामी प्रेसिडेंट सीए मनोज फडनीस के हाथों अवॉर्ड रतलाम ब्रांच चेयरमैन सीए प्रमोद नाहर ने लिया। वाइस चेयरमैन आशीष गांधी, सेक्रेटरी रजनीश जैन, ट्रेजरार पवन श्रीमाल, दीपक गादिया एवं सीए अंकित बरमेचा भी मौजूद थे।

2010में हुआ था गठन-रतलाम ब्रांचका गठन 2010 में हुआ था। महज 4 वर्षों में ही ब्रांच ने अपनी कार्यशैली से सर्वश्रेष्ठ अवॉर्ड का खिताब पा लिया। सीए की बेहतर पढ़ाई, सीए कोर्स को बढ़ावा देने के लिए कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम, प्रोफेशनल, सोशल और रचनात्मक समारोह, स्टूडेंट के लिए सेमिनार रखने में ब्रांच अव्वल रही। ब्रांच से रतलाम के अलावा बांसवाड़ा, जावरा, नीमच, मंदसौर, खाचरौद, बड़नगर, झाबुआ, बदनावर के सीए स्टूडेंट जुड़े हैं। ब्रांच समय-समय पर उनके लिए गतिविधियां आयोजित करती हैं। सेमिनार भी रखती है। ब्रांच से 150 सीए जुड़े हुए हैं।

दिल्ली में बुधवार शाम आईसीएआई की रतलाम ब्रांच के पदाधिकारियों को पुरस्कृत करते केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल।

पुरस्कार

इसलिए मिला पुरस्कार

Áलाइब्रेरी का संचालन।

Á ब्रांच की वेबसाइट की लांचिंग।

Á पर्सनालिटी डेवलेपमेंट सेमिनार।

Á रिसर्च प्रोग्राम।

Á प्रोफेशन डेवलेपमेंट के कार्यक्रम।

Á स्टूडेंट्स के लिए स्टडी कोर्सेज।

Á टेक्नोलॉजी कोर्सेस।