- Hindi News
- मंदिर में तीन मूर्तियों से मुकुट ले गए चोर
मंदिर में तीन मूर्तियों से मुकुट ले गए चोर
चमकाने के नाम पर ठगी बालियां
अग्निदग्धा की मौत
जेवरचमकाने के नाम पर दो युवकों ने रिटायर्ड टीटीई की प|ी और बहू से कान की बालियां ठग ली। आरोपी दोनों की 8-8 ग्राम की सोने की बालियां ले गए।
ठगी की वारदात जावरा रोड निवासी रिटायर्ड टीटीई सज्जनलाल रानीवाल की प|ी सुशीलाबाई और बहू तृप्ति के साथ हुई। तृप्ति ने बताया सोमवार सुबह करीब 11.15 बजे बरतन साफ करने वाले दो युवक आए। उन्होंने पावडर डालकर स्टील और पीतल के बरतन साफ करके बताए। तृप्ति ने युवकों से पावडर खरीदने की बात की तो उन्होंने बताया अभी विज्ञापन के लिए आए हैं इसलिए फ्री सर्विस दे रहे हैं। परसों कंपनी की गाड़ी आएगी तब पावडर खरीद लेना। जेवर साफ करने की जानकारी युवकों ने दी तो तृप्ति ने चांदी की पायजेब साफ करवा ली। सास-बहू ने अपनी सोने की बालियां साफ करने को दी तो युवकों ने कुकर में आधा लीटर पानी भरकर देने का कहा। कान की बालियां कुकर में डाली और आधे घंटे तक पानी उबालने का कहकर वे चले गए। पानी उबलने पर तृप्ति ने कुकर खोलकर देखा तो बालियां गायब थीं। जावरा रोड तथा आसपास युवकों की तलाश की परंतु वे नहीं िमले। शाम को पुलिस में आवेदन दिया। रात 12 बजे तक प्रकरण दर्ज नहीं हुआ था।
वारदात