पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोनोलॉजिस्ट के लिए कलेक्टर से मुलाकात

सोनोलॉजिस्ट के लिए कलेक्टर से मुलाकात

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाअस्पताल में सोनोलॉजिस्ट की पूर्ति के लिए सोमवार को सीएमएचओ कलेक्टर से मिले। कलेक्टर ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

सीएमएचओ डाॅ. पुष्पेंद्र शर्मा ने कलेक्टर डॉ.संजय गाेयल को बताया जिला अस्पताल में एक भी सोनोलॉजिस्ट नहीं है। इससे मरीजों को निजी लैब से सोनोग्राफी करवाना पड़ रही है। पूर्व में डॉ. रवि दिवेकर यहां पदस्थ थे। 9 माह पूर्व उन्हें निलंबित कर दिया। इसके बाद जावरा अस्पताल के प्रभारी डॉ. विनोद लाहिरी तीन दिन आकर सोनोग्राफी कर रहे थे। उन्हें भी निलंबित कर दिया। जिला अस्पताल में नई सोनोग्राफी मशीन गई है लेकिन सोनोलॉजिस्ट नहीं होने से सोनोग्राफी नहीं हो पा रही। कलेक्टर ने आउटसोर्सिंग से डॉक्टर मुहैया करवाने की बात कही है। बहुत जल्द समस्या दूर हो जाएगी।