- Hindi News
- पुलिस करेगी एक्सीडेंट जोन पर सुरक्षा इंतजाम
पुलिस करेगी एक्सीडेंट जोन पर सुरक्षा इंतजाम
पुलिसअब सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए अभियान चलाएगी। नगर आसपास क्षेत्र में ऐसे स्थान चिह्नित किए जाएंगे जहां आए दिन हादसे होते हैं। एसपी डॉ. आशीष सीएसपी दीपक शुक्ला ने बताया एक्सीडेंट जोन चिह्नित कर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करेंगे। फोरलेन पर भी क्रॉसिंग वाली जगह एप्रोच रोड पर स्पीड ब्रेकर बनवाए जाएंगे। डिवाइडर पर लगे पौधों की छंटनी करवाएंगे ताकि रोड क्रॉस करने वाले चालकों को दूसरी तरफ से आने वाला वाहन दिखाई दे सके। संकेतक लगाने से लेकर वाहनों की रफ्तार कम करने के प्रयास करेंगे।