- Hindi News
- मंडी के प्लेटफॉर्म पर व्यापारियों का कब्जा
मंडी के प्लेटफॉर्म पर व्यापारियों का कब्जा
मंडी में लहसुन प्लेटफॉर्म पर व्यापारियों का माल पड़ा रहता है।
जावरा| खाचरौदनाका स्थित कृषि मंडी प्रांगण में किसानों की उपज रखने के लिए बने प्लेटफॉर्म पर व्यापारियों ने कब्जा कर रखा है। कई व्यापारियों की उपज प्लेटफॉर्म पर रखी है। किसानों को खुले प्रांगण में उपज रखना पड़ रही है। शुक्रवार की बारिश से किसानों की लहसुन भीग गई थी। शनिवार को बादल छाए रहे। शाम 5 बजे बूंदाबांदी हुई। ऐसे में खुले में उपज रखने वाले किसान परेशान हुए। मंडी सचिव वी.के. आर्य ने बताया प्लेटफॉर्म पर उपज रखने वाले व्यापारियों को नोटिस देंगे। उपज नहीं हटाने पर कार्रवाई करेंगे।