पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नहीं मिला इलाज, रतलाम भेजा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नहीं मिला इलाज, रतलाम भेजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुत्ते को बचाने में स्कूटी सवार दंपती घायल

नामली | कुत्तेको बचाने के प्रयास में रविवार दोपहर स्कूटी सवार दंपती घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं होने से उन्हें इलाज नहीं मिल पाया। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से घायल को रतलाम रैफर कर दिया। पेटलावद जिला झाबुआ निवासी अनोखीलाल जैन (45) प|ी गुणबाला (44) के साथ स्कूटी (एमपी 45 एमई 9681) से जावरा जा रहे थे। भदवासा फंटे के पास कुत्तों का झुंड सामने गया। इनको बचाने के चक्कर में स्कूटी का संतुलन बिगड़़ा और दंपती गिर गए। गुणबाला को सिर, कमर, पैर में गंभीर चोट आई। अनोखीलाल ने भदवासा में रहने वाले छोटे भाई प्रकाश जैन को फोन किया। प्रकाश ने पुलिस को सूचना दी। एएसआई आर.डी. सारस्वत गुणबाला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। यहां डाॅक्टर नहीं होने से ग़ुणबाला उनके परिजन परेशान होते रहे। इस पर एएसआई ने गुणबाला को 108 एम्बुलेंस से रतलाम भेजा। क्षेत्रवासियों के अनुसार ऐसी स्थिति हमेशा बनती है। घायल तड़पता रहता है और डॉक्टर नहीं मिलते। मामले में बीएमओ डॉ. वर्षा कुरील को कई बार फोन लगाया लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया।

कारकी टक्कर से घायल

रतलाम| जावराके पास सोहनगढ़ में रविवार को कार की टक्कर से एक बाइक चालक घायल हो गया। घायल दिनेश पिता नरसिंह (22) नि. सेमलिया को शाम 4.35 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।