पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बांछड़ा युवतियों को नर्सिंग ट्रेनिंग

बांछड़ा युवतियों को नर्सिंग ट्रेनिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांछड़ा युवतियों को नर्सिंग ट्रेनिंग

रतलाम| जिलेमें बांछड़ा समुदाय की शिक्षित युवतियों को नर्सिंग ट्रेनिंग दी जाएगी। इसकी खातिर जिला प्रशासन ने जावरा क्षेत्र के 10 गांवों को चुना है। शिक्षित युवतियों के सर्वे का काम पूरा हो चुका है। कलेक्टर ने बताया जावरा क्षेत्र के 10 गांवों में बांछड़ा समुदाय निवासरत है। इन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने सम्मानजनक जिंदगी देने की खातिर रोजगार संबंधित सर्वे किया जा रहा है। समुदाय की शिक्षित युवतियों को नर्सिंग ट्रेनिंग दी जाएगी। सीएमएचओ डॉ. पुष्पेंद्र शर्मा को ट्रेनिंग देने रोजगार मुहैया कराने के निर्देश दिए। आदिवासी विकास विभाग सहायक आयुक्त मधु गुप्ता को ट्रेनिंग के दौरान युवतियों के रहने का इंतजाम करने का कहा है। गुप्ता ने बताया सर्वे में पिपल्या जोधा बागाखेड़ा में बांछड़ा समुदाय की दो युवतियां 10-12 वीं तक शिक्षित मिलीं। इन्हें नर्सिंग ट्रेनिंग के लिए प्रेरित किया है।