रोजगार मेला आज जावरा में
रोजगार मेला आज जावरा में
रतलाम| युवाओंको रोजगार के बेहतर अवसर मुहैया कराने की खातिर जावरा में 28 सितंबर को रोजगार मेला लगेगा। जनपद पंचायत परिसर जावरा में रविवार सुबह 11 से दोपहर 3 बजे मेले होगा। इसमें शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार के बेहतर अवसर मुहैया कराए जाएंगे।
येकंपनियां आएंगी- मैजिकबायो प्लाटिंग, मे. आर्म एग्रीटैक प्राइवेट लिमिटेड, मे. जीफोर सिक्योर सोल्यूशन लिमिटेड इंदौर, लेबर नेट प्राइवेट लिमिटेड, मे. नवभारत फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड भोपाल, मे. एसएसबीजी सहित अन्य।
पिपलौदाआलोट में भी-राष्ट्रीय ग्रामीणआजीविका मिशन में 28 सितंबर को जपं जावरा के अलावा पिपलौदा आलोट में भी रोजगार मेला लगेगा। इनमें सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियां हिस्सा ले सकेंगे।