सफलता के लिए आवश्यक राजनीति विज्ञान
सफलता के लिए आवश्यक राजनीति विज्ञान
रतलाम.प्रतियोगीपरीक्षा में सफलता के लिए राजनीति विज्ञान का ज्ञान होना बेहद आवश्यक है। संघ लोक सेवा आयोग मप्र लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के साक्षात्कार के समय राजनीति विज्ञान का ज्ञान होने पर सफलता में आसानी रहती है। यह बात शासकीय कन्या महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान पर हुई कार्यशाला में डॉ. अनिल जैन ने कही। राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी व्यास ने कहा राजनीति विज्ञान जीवन के हर पहलू से जुड़ा है। नेतृत्व क्षमता के लिए राजनीति विज्ञान का ज्ञान आवश्यक हैं। प्राचार्य डॉ. आर.के. कटारे, समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. राजश्री शाह, अर्थशास्त्र के प्राध्यापक डॉ. मदनलाल गांगले, प्रो. निलोफर खामोशी आदि ने भी संबोधित किया।
सवाकरोड़ रुपए के कार्यों का शुभारंभ- रतलाम. पूर्वविधायक पारस सकचेला की निधि के बचे 1.25 करोड़ रुपए के काम का शुभारंभ हुआ। यह सकलेचा ने किया। विजय कंडारे ने बताया शहर में 50 स्थानों पर काम होगा। पार्षद धनवंती बंदोड़िया, विजय पांडेय, ललित खंडेलवाल, बाबूलाल बड़ोदिया आदि मौजूद थे।
हादसेमें दो घायल - जावरा. लालाखेड़ारोड पर शनिवार शाम सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। इनको सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। अमरूलाल पिता रतनलाल बागरी (35) निवासी लालाखेड़ा शनिवार शाम 7.30 बजे बाइक से घर लौट रहा था। बाइक असंतुलित होकर सामने से पैदल रहे इसी गांव के गोपाल पिता राधेश्याम बागरी (25) से टकरा गई।