पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काव्य संग्रह का विमोचन आज

काव्य संग्रह का विमोचन आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काव्य संग्रह का विमोचन आज

जावरा| कवि-लेखककारूलाल जमड़ा के पहले काव्य संग्रह ‘वह बजाती ढोल (एक मां के जीवन-संघर्ष की गाथा)’ का विमोचन रविवार को होगा। कुंदन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन अध्यक्ष डॉ. रचना भारतीय ने बताया सुबह 11 बजे सरस्वती शिशु मंदिर कश्मीरी गली के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला, विक्रम विवि कुलानुशासक डॉ. शैलेंद्रकुमार शर्मा, साहित्यकार संयुक्त कमिश्नर उज्जैन प्रतीक सोनवलकर होंगे। विशेष वक्ता निमाड़ी साहित्यकार कुंवर उदयसिंह अनुज महेश्वर होंगे। अध्यक्षता शहीद भगतसिंह शासकीय कॉलेज पूर्व प्राचार्य डॉ. अवधनारायण पालीवाल करेंगे।

मूलमुनिकी जयंती आज

जावरा. श्रीवर्धमानस्थानकवासी जैन श्रमण संघ के उपाध्याय पं. मूलमुनिजी की 92वीं जयंती रविवार को मनेगी। चौपाटी स्वाध्याय भवन पर साध्वी डॉ. मधुबालाश्रीजी की निश्रा में विभिन्न आयोजन होंगे। अध्यक्ष अभय सुराणा, सचिव वीरेंद्र रांका, मीडिया प्रभारी सुरेश मेहता ने बताया जयंती सामायिक दिवस जीवदया सहयोग के रूप में मनाई जाएगी। नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप होंगे। मांगीलाल भंडारी, हीरालाल रांका, दीपचंद डांगी, पारस औरा, रेखा सुराणा, उषा कोलन ने आयोजन सफल बनाने की अपील की है।

गोशालाद्वार का भूमिपूजन आज

जावरा| श्रीगोपाल इफ्तेखार गोशाला के मुख्य द्वार का रविवार सुबह 11 बजे भूमिपूजन होगा। अध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय सचिव संजय दासोत ने बताया अतिथि पूर्व सांसद डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, पूर्व गृहमंत्री भारतसिंह रहेंगे। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने का अाग्रह किया।

पीएमजन-धन योजना का प्रचार

जावरा. भाजपामहिला मोर्चा ने महाराणा प्रताप बस्ती में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पीएम जन-धन योजना के प्रचार का अभियान चलाया। मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला हाड़ा ने लोगों से पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई जन-धन योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। जिला महामंत्री सुमन मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज सांकला, मंडल अध्यक्ष चंचल गादिया ने संबोधित किया। संतोष शर्मा, हेमा मोदी, किरण सोनी, बसंती पटेल मौजूद थीं।

मालवीयगए, आंजना आए

कालूखेड़ा| ग्रामपंचायत कालूखेड़ा के सचिव संजय मालवीय का स्थानांतरण नौलक्खा हो गया। उनकी जगह रणायरा से नए सचिव बिहारीलाल आंजना आए हैं। पंचायत परिसर में दोनों का सम्