गुजराती ड्रेस कोड में स्पेशल गरबा
जावरा. पहाड़ियारोड स्थित ध्यान मंदिर परिसर में शनिवार को महिला स्पेशल गरबे हुए। ध्यानेश्वर गरबा मित्र मंडल श्याम मित्र मंडल ने रात 8.30 बजे ढोल-ढमाकों के साथ महाआरती की। महिलाओं ने गुजराती ड्रेस कोड में महिला स्पेशल गरबों की प्रस्तुति दी। इसे देखने लोग उमड़े।
बालिकाओंका स्वास्थ्य परीक्षण -अटल ग्रामविकास सामाजिक ने गरबा महोत्सव के तहत गरबा खेलने वाली बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया। गीताभवन में सुबह 10 बजे डॉ. घनश्याम पाटीदार डॉ. निकिता पाल ने 100 से ज्यादा बालिकाओं का चैकअप किया। अतिथि जनपद सदस्य विनयसिंह श्रीमाल थे। अभय कोठारी, शिवदत्त व्यास, रमेश मनोहरा, शिखर धारीवाल, राजेंद्रसिंह सिसौदिया, भेरूलाल हाड़ा आदि मौजूद थे।
चेतना मनोरंजन मेला आज
नवदुर्गाउत्सव समिति कोठी बाजार में रविवार को चेतना मनोरंजन मेला लगाएगी। सचिव सुरेश सोलंकी मेला संयोजक नगीन सकलेचा प्रकाश रावत ने बताया चेतन्य काश्यप फाउंडेशन रतलाम के सहयोग से होने वाले मेले में विभिन्न व्यंजनों की स्टॉल सजेगी। अतिथि रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर शैलेंद्र डागा, भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, सराफा व्यापारी एसोसिएशन के प्रकाश कांठेड़ होंगे।
ध्यान मंदिर परिसर में स्पेशल गरबों की प्रस्तुति दी। फोटो- भास्कर