पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाठ्यक्रम नया, पढ़ाई पुराने से, असमंजस में विद्यार्थी

पाठ्यक्रम नया, पढ़ाई पुराने से, असमंजस में विद्यार्थी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकॉम तृतीय सेमेस्टर के निगमीय लेखांकन का पाठ्यक्रम नया गया है। कॉलेज में पुराने पाठ्यक्रम से ही पढ़ाई करवाई जा रही है। नए-पुराने पाठ्यक्रम के चक्कर में विद्यार्थी ये नहीं समझ पा रहे कि इस बार परीक्षा में नए सिलेबस अनुसार पेपर आएंगे या पुराने। कुछ विद्यार्थियों ने कॉलेज विभागाध्यक्ष को ज्ञापन देकर भ्रमपूर्ण स्थिति दूर करने की मांग की है।

नगर के शिक्षाविद् अशोक पोरवाल ने बताया अप्रैल 2014 से बीकॉम तृतीय सेमेस्टर के निगमीय लेखांकन विषय में पुराने कंपनी अधिनियम 1956 के स्थान पर कंपनी अधिनियम 2013 का संशोधित पाठ्यक्रम लागू हो गया है। पोरवाल ने आरोप लगाया नया पाठ्यक्रम लागू होने के बावजूद कॉलेज में नए पाठ्यक्रम की पुस्तकें नहीं हैं। विद्यार्थियों को पुराने पाठ्यक्रम अनुसार ही पढ़ाई करवाई जा रही है। बीकॉम तृतीय सेम की छात्रा दीपिका लुक्कड़, नेहा चौरड़िया, साक्षी जोशी, छात्र आशीष वर्मा आदि ने कॉलेज विभागाध्यक्ष डॉ. ए.जी. पठान को ज्ञापन दिया। मांग की कि कॉलेज में नए पाठ्यक्रम की पुस्तकें उपलब्ध करवाएं। परीक्षा में नए अथवा पुराने किस सिलेबस से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे, इसकी स्थिति स्पष्ट करें। नियमित विद्यार्थी तो फिर भी कॉलेज से सूचना लेकर नए पाठ्यक्रम अनुसार तैयारी कर लेंगे। प्राइवेट विद्यार्थियों को सूचना नहीं होने से वे परेशान होंगे।

नएपाठ्यक्रम से पढ़ाई

^कॉलेजमें पुस्तकें भले ही पुरानी हैं लेकिन अध्यापन नए पाठ्यक्रम अनुसार ही करवाया जा रहा है। परीक्षा में भी नए पाठ्यक्रम अनुसार ही प्रश्न पूछे जाएंगे। डॉ.ए.जी. पठान, परीक्षाप्रभारी एवं कॉमर्स विभागाध्यक्ष कॉलेज जावरा