पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलोनाइजर विकास करे, नहीं तो नपा बेचेगी प्लॉट

कॉलोनाइजर विकास करे, नहीं तो नपा बेचेगी प्लॉट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के बीचोबीच स्थित जवाहरनगर कॉलोनी के रहवासियों ने विकास नहीं होने पर वोट डालने का बहिष्कार कर दिया है। इधर नगरपालिका ने कॉलोनाइजर को नोटिस दिया कि हफ्तेभर में विकास कार्य शुरू करवाएं नहीं तो कॉलोनी के रहन मुक्त प्लॉट बेचने का प्रस्ताव कलेक्टर को भेजा जाएगा। इनसे कॉलोनी का विकास किया जाएगा।

नोटिस में बताया परिषद ने 31 मार्च 2001 को कॉलोनी के हस्तांतरण का प्रस्ताव पास करते हुए बंधक 9 प्लॉटों को रहन मुक्त कर दिया था। कथित आपत्ति के बाद 30 जुलाई 2003 को न्यायालय अपर कलेक्टर रतलाम ने कॉलोनी की भूमि का स्वत्व स्पष्ट नहीं होने तथा वांछित विकास नहीं होने से नपा का 31 मार्च वाला प्रस्ताव निलंबित कर दिया। अपर कलेक्टर कोर्ट के आदेश के साथ ही कॉलोनी हस्तांतरण की कार्रवाई भी स्थगित हो गई और विकास रुक गया। इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब कॉलोनी विकास की मांग उठने लगी तो नपा ने फाइल दोबारा खोलकर कॉलोनाइजर को नोटिस जारी किया है। इसके अनुसार कॉलोनी विकास की धरोहर राशि के रूप में पहले बंधक रखे और फिर रहन मुक्त किए प्लॉट क्रमांक 12,13, 17, 59, 55, 41, 51, 81 133 को फिर से बंधक मानते हुए नपा ने उक्त प्लॉट के विक्रय पर रोक लगा दी है। कॉलोनाइजर से कहा वे हफ्तेभर में विकास कार्य शुरू करवाएं। लिखित सूचना दें। हफ्तेभर बाद नियमानुसार कॉलोनी के बाकी विकास कार्य पूरे करने के लिए उक्त प्लॉट बेचने का प्रस्ताव कलेक्टर को भेजा जाएगा। इससे जो राशि मिलेगी उससे विकास किया जाएगा।

जवाहरनगर काॅलोनी : नपा ने सात दिन में मांगा जवाब

कॉलोनियों को वैध करने के प्रस्ताव मंगवाए

जावरा.3जून 2002 तक बनी कॉलोनियों को वैध करने के प्रस्ताव नपा ने मंगवाए है। ताकि संबंधित कॉलोनाइजरों से शुल्क लेकर वैध किया जा सके और उनमें समुचित विकास हो सके। यह बात शनिवार को नपा कार्यालय पहुंचे जिला शहरी अभिकरण परियोजना अधिकारी एस. कुमार ने कही। उन्होंने प्रभारी सीएमओ अशोक शर्मा से कहा कॉलोनी वैध करने के प्रस्ताव लेते समय कॉलोनाइजर से शपथ-पत्र लें कि उसकी कोई और कॉलोनी अवैध नहीं है।

नोटिस जारी किया

^कॉलोनाइजरको नोटिस जारी किया है। हफ्तेभर में विकास कार्य करने के लिए कहा है। यदि काम शुरू नहीं हुए तो बंधक प्लॉट बेचने का प्रस्ताव कलेक्टर को भेजा जाएगा। अशोकशर्मा, प्रभारीसीएमओ, नपा जावरा

अभीदिल्ली में हूं

^मैंअ