त्योहारों के लिए छुट्टी घोषित
रतलाम| कलेक्टरडॉ. संजय गोयल ने 6 स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। 10 मार्च (रंगपंचमी) पर रतलाम, आलोट, सैलाना, बाजना, रावटी और ताल में अवकाश। शंकर सवारी के दूसरे दिन 8 सितंबर को आलोट ताल में अवकाश। 17 सितंबर (गणेश चतुर्थी) को रतलाम, सैलाना, पिपलौदा, बाजना रावटी में छुट्टी रहेगी। 21 अक्टूबर (महानवमी) पर जावरा और पिपलौदा में, 12 नवंबर को जिले चेहल्लूम के दूसरे दिन 3 दिसंबर को जावरा में अवकाश रहेगा।