पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधार कार्ड के लिए शिविर

आधार कार्ड के लिए शिविर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सालभर पहले बंद हुआ काम, 35 फीसदी कार्ड बनना शेष

राहत

करीब सालभर बाद जावरा नगर ग्रामीण क्षेत्र में दोबारा आधार कार्ड बनना शुरू होंगे। इसके लिए शुल्क भी नहीं देना होगा। सोमवार को नपा परिसर से इसकी शुरुआत होगी। वार्डवार एवं पंचायत वार शिविर भी लगेंगे। रोज 150 कार्ड बनाए जाएंगे।

पिछली बार 65 फीसदी कार्ड तैयार होने के बाद काम रुक गया था। इंदौर की ओसवाल कम्प्यूटर एंड कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को जिले का टेंडर मिला है। अब नपा के 30 वार्डों तथा ग्रामीण क्षेत्र में पंचायतवार अभियान चलेगा। कंपनी के पास 2 मशीनें हैं। एक मशीन की क्षमता रोज 150 कार्ड बनाने की है। एक मशीन शहरी तो दूसरी ग्रामीण क्षेत्र में लगेगी। नगर में शुरुआत नप परिसर से की जाएगी। फिलहाल नागरिक कियोस्क सेंटर से आधार कार्ड बनवा रहे हैं लेकिन उन्हें 50 से लेकर 100 रुपए तक देना पड़ रहे हैं।

वार्डस्तरतक चलेगी प्रक्रिया - सीएमओअशोक शर्मा ने बताया कई लोगों के आधार कार्ड नहीं बन पाए थे। अब कंपनी ने तैयारी कर ली है। प्रयास रहेगा वार्डों में कैंप लगाकर कार्ड बनाए जाएं। 35 फीसदी कार्ड बनना हैं।

कल से काम शुरू हो जाएगा

^हमारेपास आधार कार्ड बनाने के लिए 2 मशीनें ही हैं। रोज 150 कार्ड बनाकर दे सकते हैं। हम लक्ष्य जल्द पूरा कर लेंगे। सोमवार से काम शुरू कर देंगे। 1000 कार्डों का डाटा अपलोड कर चुके हैं। सीएमओ जब कहेंगे तब वार्डस्तर पर कैंप लगाना शुरू कर देंगे। नितिनसोनवाने, जिला इंचार्ज ओसवाल कम्प्यूटर एंड कंसल्टेंट

नपा में 65, ग्रामीण में 62 फीसदी कार्ड बने

जावराकी आबादी 80 हजार है। इसमें 65 फीसदी कार्ड बने थे। अब 28 हजार लोगों के कार्ड बनाने हैं। ग्रामीण क्षेत्र की आबादी 1 लाख 50 हजार है। इसमें से 62 फीसदी कार्ड बन चुके हैं। 57 हजार कार्ड बनाए जाएंगे।