पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्श पर बैठकर दी परीक्षा, लगाई फटकार

फर्श पर बैठकर दी परीक्षा, लगाई फटकार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ताल| शासकीयबालक उमावि में शनिवार को जवाहर नवोदय स्कूल की प्रवेश परीक्षा बच्चों ने फर्श पर बैठकर दी। इसे देख सहायक संचालक आनंद वास्कले भड़क गए। उन्होंने केंद्राध्यक्ष विलियम अल्फ्रेंड को फटकार लगाई। केंद्र पर 349 में से 340 बच्चों ने परीक्षा दी। अल्फ्रेंड ने बताया फर्नीचर कम था। इसलिए बच्चों को नीचे बैठाना पड़ा। जावरा|‌जवाहर नवोदयस्कूल में 80 सीटों पर प्रवेश के लिए तीन परीक्षा केंद्रों पर 671 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 26 अनुपस्थित थे। जानकारी ब्लॉक पर्यवेक्षक बीईओ डी.आर. मतानिया ने दी।

आलोट|शासकीयउत्कृष्ट उमावि में 320 बच्चों ने परीक्षा दी। 7 अनुपस्थित रहे। सहायक संचालक आनंद सिंह वास्केल, एसडीएम आर.के. नागराज, बीईओ विवेक नागर, बीआरसी अशोक मुजाल्दे ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।