पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ध्वजा का वरघोड़ा निकला, केसरिया छापे लगाए

ध्वजा का वरघोड़ा निकला, केसरिया छापे लगाए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूनम विहार में चौबीसी का आयोजन

आदिनाथ जैन श्वेतांबर जिनालय की चौथी वर्षगांठ पर गूंजे जयकारे

भास्कर संवाददाता| ताल

श्रीआदिनाथ जैन श्वेतांबर जिनालय की चौथी वर्षगांठ उल्लासपूर्वक मनी। भक्तिमय माहौल में ध्वजा का वरघोड़ा निकला। मंदिर पर ध्वजा चढ़ाते ही जयकारे गूंजे और समाजजन ने केसरिया छापे लगाकर खुशियां मनाईं।

आयोजन जैन श्वेतांबर श्रीसंघ ने किया। सुबह 8 बजे साध्वीश्री जिन शिशु प्रज्ञाश्रीजी का मंगल प्रवेश हुआ। श्रीसंघ ने मंडी गेट के यहां अगवानी की। इसके बाद आदिनाथ जिनालय से ध्वजा का वरघोड़ा बैंडबाजों के साथ निकला। इसमें समाजजन प्रभु के जयकारे लगाते निकले। साध्वीमंडल की निश्रा में महिलाएं सिर पर ध्वजा लेकर चल रही थीं। वरघोड़ा प्रमुख मार्गों से होकर वापस मंदिर पहुंचा। यहां विधिकारक नागेश्वर जैन (रियावन) ने सत्तरभेदी पूजन पढ़ाई। दोपहर 12.15 बजे मंदिर के ध्वजा चढ़ाई गई। श्रीसंघ ने साध्वीजी को कांबली ओढ़ाई। लाभार्थी के साथ जैन समाज की नगरपरिषद अध्यक्ष श्वेता पितलिया पति बंटी पितलिया का शॉल, श्रीफल से बहुमान किया। भूरालाल मूणत, सुशील सकलेचा, निर्मल बांठिया, डॉ. अशोक जैन, मनोज अग्रवाल, सतीश धाकड़, सुभाष आंचलिया, अभय मूणत, नरेंद्र मेहता, सतीश धाकड़, सुभाष वोहरा, सुजानमल यती मौजूद थे।

ध्वजाके लाभार्थी-मूलनायक श्रीआदिनाथभगवान की ध्वजा का लाभ महेशकुमार हीरालाल पचौरी परिवार (मंदसौर), शांतिनाथदेव की ध्वजा का लाभ ओमप्रकाश इंदरमल ओस्तवाल परिवार (ताल) भगवान महावीर स्वामी की ध्वजा का लाभ अजयकुमार नरेंद्रकुमार मेहता परिवार (ताल) ने लिया।

मंदिर पर ध्वजा चढ़ाता लाभार्थी परिवार। फोटोभास्कर