- Hindi News
- डोडाचूरा गोदाम पर डाका डालने वाले 4 गिरफ्तार, 25 फरार
डोडाचूरा गोदाम पर डाका डालने वाले 4 गिरफ्तार, 25 फरार
{पुलिस के पहुंच जाने से टली थी वारदात
{दोनों ओर से हवा में फायरिंग भी की गई थी
क्राइमरिपोर्टर| जावरा/ढोढर
ढोढर में डोडाचूरा गोदाम पर डाका डालने का प्रयास अंतरराज्यीय बावरी गिरोह ने किया था। पुलिस ने तीन स्थानीय लोगों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे एक वाहन पिस्टल जब्त की। गिरोह का मुख्य सरगना गुड्डू उर्फ भूरिया बावरी सहित 25 से ज्यादा बदमाश फरार हैं। 9 फरवरी तक रिमांड लेकर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
एसपी डॉ. आशीष, एएसपी प्रशांत चाैबे ने शनिवार दोपहर डोडाचूरा डकैती के प्रयास का खुलासा किया। एसपी डॉ. आशीष ने बताया गिरोह में शामिल शंकरलाल पिता मांगीलाल (24), गोपाल पिता बाबूलाल (22), मुकेश पिता किशनलाल (24) निवासी कलालिया मिट्ठूसिंह पिता उदयलाल बावरी (33) निवासी हान्दड़ी थाना सीतामऊ को गिरफ्तार किया है। उनसे एक बोलेरो वाहन जब्त किया। उसके नंबर जांच में फर्जी निकले। एक पिस्टल जिंदा कारतूस भी बरामद किया। आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से 9 फरवरी तक रिमांड मिला। आरोपियों ने 25 जनवरी की रात जावरा में जवाहर नगर स्थित गोदाम पर भी डकैती का प्रयास किया था लेकिन रहवासियों के जागने से आबकारी आरक्षक रामचंद्र पंवार के साथ मारपीट कर फरार हो गए थे।
3करोड़ का डोडाचूरा लूटने वाले थे - एसपीने बताया ढोढर में डोडाचूरा लाइसेंसी ठेकेदार गंगानारायण सिंह निवासी धंधोड़ा के जिस गोदाम पर बदमाशों ने डाका डालने का प्रयास किया था वहां करीब तीन करोड़ की कीमत का डोडाचूरा था। बदमाशों ने इसे लूटने की साजिश रची थी। 2 फरवरी की रात करीब 2 बजे गोदाम पर धावा बोला लेकिन चौकीदार अंबाराम नायक ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान बदमाशों पुलिस में फायरिंग भी हुई थी।
टीमको दस हजार का इनाम-मामले कीजांच आरोपियों को पकड़ने के लिए गठित टीम में शामिल सीएसपी दीपक शुक्ला, रिंगनोद टीआई विपिन बाथम, ढोढर चौकी प्रभारी आर.एल. मीणा, प्रधान आरक्षक पवन यादव, कोदर सिंह, आरक्षक नरेंद्रसिंह सिसौदिया, बृजेंद्रसिंह उर्फ पप्पू मेजर, रवि डामोर, दिनेश पंड्या, आर. राजीव को एसपी ने 10 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की।
मुख्य सरगना तक पहुंचना चुनौती
आरोपियोंने गिरोह का मुख्य सरगना गुड्डू उर्फ भूरिया बावनी निवासी धामनिया थाना छोटी सादड़ी राजस्थान बताया है। गिरोह में 25 से ज्यादा लोग हैं। गिरोह स्थानीय लोगों की मदद से वारदात करता है। ढोढर मामले में पकड़े गए तीन आरोपी कलालिया के ही हैं जो गोदाम से 3 किलोमीटर दूर ही है। गुड्डू पर रतलाम, मंदसौर, नीमच राजस्थान के विभिन्न थानों में कई प्रकरण दर्ज हैं। तीन प्रकरण हत्या के हैं। विभिन्न जिलों की पुलिस उसकी तलाश में है।