पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभाव में जीने वालों की हमेशा मदद करें

अभाव में जीने वालों की हमेशा मदद करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ब्राह्मण समाज छात्रवृत्ति एवं आर्थिक सहायता न्यास ने किया प्रतिभाओं का सम्मान

सिटीरिपोर्टर | रतलाम

अभावोंमें जीने वाले बच्चों के लिए संपन्न लोग आगे आएं और मदद करें। ताकि उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिल सके। स्टेशन रोड स्थित महाराष्ट्र समाज भवन में रविवार को यह बात एसपी डॉ. जी. के. पाठक ने कही। वे ब्राह्मण समाज छात्रवृत्ति एवं आर्थिक सहायता न्यास के प्रतिभा सम्मान समारोह में बोल रहे थे। जावरा विधायक राजेंद्र पांडेय ने न्यास की तारीफ की। समारोह में 45 बच्चों को रजत मेडल से सम्मानित किया। पांच विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान भी किया। 10 कॉलेज और 25 स्कूल के बच्चों को स्कॉलरशिप दी गई। न्यास के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा 75 साल की उम्र पूरी करने पर सम्मान किया। इसमें प्रभाकर हर्देकर, शीलप्रभा शर्मा, डी. डी. राजावत, नंदलाल तिवारी शामिल हैं। डॉ. अमरनाथ सारस्वत, शरत चतुर्वेदी, अनुराग लोखंडे, गिरीश सारस्वत, सलिल हर्देकर, सुरेश दवे सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे। स्वागत गीत विनय मोघे ने प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में उपस्थित समाजजन।