पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नपा चुनाव का बहिष्कार करेंगे जवाहर नगर के बाशिंदे

नपा चुनाव का बहिष्कार करेंगे जवाहर नगर के बाशिंदे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाली-सड़कनहीं बनने से परेशान जवाहर नगर के रहवासी अब चुनाव का बहिष्कार करेंगे। कॉलोनी की महिला समिति ने मुख्य गेट पर नाली नहीं तो वोट नहीं, सड़क नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगाया है।

जवाहर नगर के अजीत पगारिया का कहना है 25 साल से कॉलोनी बसी है लेकिन सुविधाओं के लिए लोग तरस रहे हैं। यहां 50 मकान के 300 से अधिक लोग परेशान हैं। कॉलोनाइजर ने नपा में विकास शुल्क जमा करा दिया और नपा ने कॉलोनी हैंडओवर भी कर ली लेकिन दो लोगों ने आपत्ति लगा दी तो कलेक्टर ने हैंडओवर की कार्रवाई निलंबित कर दी। इसके बाद से कॉलोनी को वैध और अहस्तांतरणीय लिखा जा रहा है। विकास कार्य नहीं करवाए जा रहे हैं। कच्ची नालियों का पानी सड़कों पर बहता है। बदबू से परेशान हैं।

बोर्डपर ये लिखा-हम अवैध नहीं, अहस्तांतरणीय हैं-नगर पालिकापरिषद जावरा, मतदान बहिष्कार, सड़क नहीं तो वोट नहीं, नाली नहीं तो वोट नहीं, विकास कार्य नहीं तो वोट नहीं।

जनप्रतिनिधियों का कहना

^मैंपति के इलाज के लिए वडोदरा में हूं। इस बारे में कुछ नहीं कह सकती। आने पर बात करूंगी। कमलागुरुमुख दास, पार्षदवार्ड-27

^सफाई गाजर घास उखड़वाने का काम जवाहर नगर में भी कराया। जनसुविधा के चलते अवैध कॉलोनी में सेवा देनी पड़ती है। जवाहर नगर को नपा ने हैंडओवर कर लिया था लेकिन आपत्ति पर कलेक्टर ने निलंबित कर दिया। फिर से प्रयास कर रहे हैं कि ये कॉलोनी हैंडओवर हो और समुचित विकास हो। इसके लिए कॉलोनाइजर और जिला प्रशासन से चर्चा चल रही है। निर्मलाहाड़ा, नपाध्यक्षजावरा

बहिष्कार क्यों

^25वर्षों में जवाहर नगर में किसी भी जनप्रतिनिधि, नगरपालिका, पार्षद, कॉलोनाइजर एवं नगर पालिका प्रशासक ने कोई विकास कार्य नहीं किया। इसलिए विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। जवाहरनगर महिला समिति

जवाहरनगर के कॉर्नर पर इस तरह बैनर लगाकर वोट के बहिष्कार की चेतावनी दी गई।