पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिटी में आज दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी बिजली

सिटी में आज दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी बिजली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुवारको सिटी में सुबह से दोपहर तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते चौपाटी क्षेत्र को छोड़कर शहर के बाकी इलाके प्रभावित होंगे। इससे लोगों के कामकाज प्रभावित होंगे।

बिजली वितरण कंपनी सिटी जोन प्रभारी सहायक यंत्री आर.के. चौधरी ने बताया दीपावली पूर्व 33 केवी बिजली लाइन का मेंटेनेंस किया जाना है। शुरुआत 25 सितंबर को शहरी क्षेत्र की सप्लाई से जुड़ी 33 केवी लाइन से हाेगी। इस कारण सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। केवल फाटक से उस पार चौपाटी क्षेत्र के कुछ इलाकों में ही सप्लाई चालू रहेगी। फाटक से लेकर तालनाका, खाचरौद नाका के बीच आने वाले सभी इलाकों में बिजली नहीं होगी। इसमें लक्ष्मीबाई रोड, पावर हाउस रोड, स्टेशन रोड, रतलामीगेट, मेवातीपुरा, पीपलीबाजार, कोठीबाजार, नीमचौक, बोहरा बाखल समेत इनके आसपास के इलाके शामिल हैं।